खड़े ट्रक में घुसी कार एक की मौत, तीन घायल, देर रात की घटना
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की देर रात की है जब हरियाणा के रेवाड़ी से विनय कुमार, हेमंत यादव, रोहित और दीपक कार से हरिद्वार आ रहे थे।
रघुनाथ मॉल के समीप कार ट्रक के अंदर जा घुसी। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस अस्पताल भिजवाया जहां हेमंत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। जिनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी