प्रान्तीय उद्योग ब्यापार मंडल के अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रतिनिधि महिपाल बिष्ट बने अध्यक्ष-

खबर शेयर करें

एस आर चंद्रा

भिकियासैंण। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल भिकियासैंण के चुनाव आज शाँन्ति पूर्ण सम्पन्न हो गये है, जिसमें अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि महिपाल बिष्ट ने जीत हासिल कर ब्यापार मंडल की कुर्सी में काबिज हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर गोपाल बिष्ट,कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर नैनवाल, व सचिव पद पर राजेन्द्र नैनवाल व उपसचिव पद पर मनोनीत सभाषद नगर पंचायत भिकियासैण संजय अग्रवाल निर्विरोध चुने गये,जो जीएसटी में भी पंजीकृत ब्यापारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  महाविद्यालय चुड़ियाला हरिद्वार में युवा संसद के अंतर्गत तरुण सभा का आयोजन


प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल में अलग- अलग पद हेतु 10 उम्मीदवार मैदान में थे। अध्यक्ष पद पर 4 लोग पान सिंह जीना, महिपाल बिष्ट, जगत बिष्ट, नीरज बिष्ट थे। उपाध्यक्ष पद पर गोपाल बिष्ट व दीपक बोरा,कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर नैनवाल व गोपाल बिष्ट (जैठा ) हैं।सचिव पद पर राजेन्द्र नैनवाल व उप सचिव पद पर संजय अग्रवाल है।
चुनाव में कुल मतदाता -325 थे, जिसमें- 322 ब्यापारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। उम्मीदवारो में अध्यक्ष पद पर महिपाल बिष्ट को 127,पान सिंह जीना को -84,नीरज पधान को -69 ,जगत बिष्ट को -41 मत पडे़। वहीं उपाध्यक्ष पद पर गोपाल बिष्ट को -187,दीपक बोरा को -121 मत, कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर नैनवाल को -170,गोपाल बिष्ट(जैंठा) को -150 मत पडे़। सचिव,उपसचिव निर्विरोध चुने गये। सभी विजयी पदाधिकारियो को रिटर्निग आँफिसर डा0 केवल जोशी ने प्रमाण पत्र दिये। इस मौकै पर चुनाव प्रक्रिया में लगे चुनाव प्रभारी लक्ष्मी दत्त नैलवाल, शंकर फुलारा,प्रान्तीय उद्योग ब्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मोहन नेगी, ब्यापार मंडल अध्यक्ष रानीखेत मनीष चौधरी, संजय पंन्त, खुशाल नेगी, सुमन पडलिया, बालम सिंह, नमन उप्रेती आदि शामिल रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119