रिश्वतखोरी करने वालों की विजिलेंस से करें शिकायत
हल्द्वानी। विजिलेंस की ओर से तमाम सरकारी विभागों में जागरूकता अभियान चलाया गया। यहां विजिलेंस के अधिकारियों ने कहा कि रिश्वतखोरी करने वालों की विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत करें। उन्होंने कहा कि रिश्वत देना और लेना दोनों अपराध हैं। सीओ विजिलेंस अनिल मनराल ने मंगलवार को लामाचौड़ में आयोजित सतकर्ता जागरूकता अभियान के दौरान सरकारी विभागों में जागरूकता अभियान के दौरान यह बात कही।
कहा कि कई बार लोग डर जाते हैं कि शिकायत करने पर उनका काम होगा या नहीं। जिस शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपी को विजिलेंस पकड़कर जेल भेजती है। उसका पूरा काम कराने की जिम्मेदारी भी विजिलेंस की होती है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने अल्मोड़ा, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के सरकारी विभागों के कार्यालयों में जाकर भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के पोस्टर चस्पा किए। जिसमें मोबाइल नंबर व वेबसाइट आइडी दर्ज है। ताकि रिश्वत मांगने पर लोग फोन कर सकें। इधर, लामाचौड़, पीपलपोखरा व ऊंचापुल में आयोजित सतकर्ता जागरूकता सप्ताह के तहत सीओ मनराल व उनकी टीम ने लोगों को एकजुट का भ्रष्टाचार के बारे में बताया। टोल फ्री नंबर 1064 के अलावा व्हाट्सऐप 9456592300 नंबर या वेबसाइट www.vigilance.uk.gov.in पर शिकायत करने का विजिलेंस ने अनुरोध किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार