मंदिर जा रही महिला से ठगी: बातों में उलझाकर लाखों के गहने और मोबाइल लेकर फरार हुए ठग

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। शिवालिक नगर में मंगलवार सुबह मंदिर जा रही महिला को ठगों ने बातों में उलझाकर लाखों के गहने और मोबाइल ठग लिए। आरोपियों ने महिला को कथित रूप से सम्मोहित कर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

शिकायत के अनुसार, शिवालिक नगर पी-128 निवासी आशुतोष सोनी, जो केंद्रीय विद्यालय भेल में शिक्षक हैं, ने बताया कि उनकी मां सुमित्रा सोनी पत्नी मदनलाल सोनी सुबह मंदिर जाने के लिए घर से निकली थीं। घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही तीन से चार अज्ञात व्यक्ति उनसे बातचीत में लग गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

बातों-बातों में आरोपितों ने किसी तरह महिला को सम्मोहित कर उनके हाथों से सोने के कंगन, टॉप्स, पर्स और मोबाइल फोन ले लिए और फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र

सूचना पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119