पत्नी पर बिना तलाक के दूसरी शादी करने का आरोप, दी तहरीर

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बिना तलाक के दूसरी शादी करने और घर से सोने चांदी के जेवर और हजारों की नगदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को ग्राम केशोवाला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 10 वर्ष पूर्व एक युवती से हुआ था और शादी के बाद उसकी पत्नी ने दो बच्चों को जन्म दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-दहेज की भूख में हैवानियत : फौजी पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा -सास-ससुर और ननद पर भी मुकदमा

पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी आए दिन उसके साथ लड़ाई झगड़ा करती रहती थी और मायके जाने की जिद करती थी जिसके चलते उसकी पत्नी चार माह पूर्व अपने मायके चली गई और जब उसके द्वारा अपनी पत्नी को घर वापस बुलाया गया तो उसकी पत्नी घर पर नहीं आई। पीड़ित ने बताया कि जब वह 27 अक्तूबर को अपने ससुराल पत्नी को लेने के लिए गया तो उसकी पत्नी वहां पर नहीं थी और जब वह घर आया तो संदूक से सोने चांदी के जेवर और करीब 15000 की नगदी गायब थी। साथ ही पीड़ित ने यह भी बताया कि 2 नवंबर को उसे सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि उसकी पत्नी ने उससे बिना तलाक लिए किसी अन्य व्यक्ति से विवाह कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसमें जांच की जाएगी और जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119