धौलादेवी,भैसियाछाना से कांग्रेस भाजपा ने प्रमुख के लिए ठोकी दावेदारी

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना हो गई और अब ब्लॉक प्रमुख के दावेदार बिसात बिछाने में जुट गए हैं। जनपद के धौलादेवी विकासखंड में प्रमुख पद के लिए भाजपा से पूजा गैड़ा,चित्रलेखा सिंगवाल ,आशा नेगी उर्मिला भैसोड़ा वहीं कांग्रेस से लीला बिष्ट वह निर्दलीय मीना भैसोड़ा ने प्रमुख पद के लिए अपनी ताल ठोक दी धौला देवी विकासखंड में बी डी सी के 40 सदस्य हैं।

इधर भैसियाछाना विकासखंड से ब्लॉक प्रमुख दावेदारी के लिए कांग्रेस से सूरज कुमार और भाजपा से नीमा देवी ने प्रमुख पद की दावेदारी के लिए ताल ठोक दी है जब की भौसियाछाना में बीडीसी के 20 सदस्य हैं ऐसे में दोनों की राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा व कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर है। वही दोनों खेमे वर्तमान में बीडीसी सदस्यों को अपने खेमे में करने की जुगत में लगे हुए है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखण्ड के 8.28 लाख किसानों के खाते में आए 184.25 करोड़   
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119