हुमायूं के मकबरे के निकट दरगाह की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत

खबर शेयर करें 👉

नयी दिल्ली, 15 अगस्त। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरे के निकट एक दरगाह की दीवार गिरने से शुक्रवार शाम पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कुल नौ घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और एक को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार जैन ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘अब तक हमें पता चला है कि एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज करा रहे पांच लोगों की मौत हो गई है और अन्य का अभी भी इलाज जारी है। हमने इलाके की घेराबंदी कर दी है।’’

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-इंस्टाग्राम पर विदेशी अमीर बनकर महिलाओं को फंसाते हैं साइबर ठग -गिफ्ट-पार्सल के नाम पर लाखों की ठगी

उन्होंने बताया कि लोग शुक्रवार की नमाज के लिए दरगाह पर आए थे और जब यह घटना घटी तब बारिश के कारण वे कमरे के अंदर बैठे थे।

पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान पूरा हो गया है। इसने बताया कि घटना के संबंध में अपराह्न 3.55 बजे सूचना मिलने के बाद कुल 10 से 12 पीड़ितों को मलबे से निकाला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा -शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर विमर्श

घटना के बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस), दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) समेत कई बचाव एजेंसियों को सेवा में लगाया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘थाना प्रभारी (एसएचओ) और स्थानीय कर्मचारी पांच मिनट के भीतर वहां पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुछ देर बाद, दमकल कर्मी और कैट्स एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं। एनडीआरएफ भी बचाव कार्य में शामिल हुआ।’’

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...बैल के हमले में महिला घायल -जिला अस्पताल में उपचार के बाद मिली छुट्टी

डीएफएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुरू में कहा था कि मकबरे के गुंबद के एक हिस्से के ढहने के बारे में एक सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हुमायूं का मकबरा राष्ट्रीय राजधानी में एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है और इसे देखने प्रतिदिन सैकड़ों घरेलू और विदेशी पर्यटक आते हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119