दुःखद पल : बेटा बॉर्डर में तैनात, बेटियों ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि
पिथौरागढ़। थल बूंगाछीना के तोक खुलेती गांव के 54 वर्षीय रवींद्र लाल की शनिवार देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मृतक का पुत्र सचिन कुमार आईटीबीपी में इस समय अरुणांचल के बॉर्डर इलाके में तैनात है, जिसे घर आने में तीन दिन का समय लग रहा था। जिससे परिवार के सामने दाह संस्कार करने की अड़चनें आने लगी।
मृतक के दोनों बेटियों ने पिता की शव यात्रा में शामिल होने और चिता को मुखाग्नि देने का संकल्प लिया। रामगंगा और कोकिला नदी के संगम घाट पहुंचकर मृतक की बड़ी पुत्री प्रियंका (21) और छोटी पुत्री एकता (20) ने गमगीन माहौल में पिता की चिता को मुखाग्नि देकर बेटे की कमी को पूरा कर अपना संकल्प और फर्ज निभाया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक
उत्तराखंड बनेगा मेडिकल एजुकेशन हब -पांच साल में शुरू हुए तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज
UK-मां और दो नाबालिग बेटियों ने खाया कीटनाशक -हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी रेफर