अस्पताल में साली की तीमारदारी करने आए व्यक्ति की तीन दिन बाद मिली लाश, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में साली की तीमारदारी करने आए व्यक्ति की तीन दिन बाद लाश मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद बेटे ने अदालत की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार

जानकारी के अनुसार, ग्राम थाला, थाना कांडा (जनपद बागेश्वर) निवासी दर्शन कुमार ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर बताया कि उनके पिता जुलाई 2025 में अपनी साली के इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल आए थे। इलाज के बाद 7 जुलाई को सभी परिजन घर लौट गए, लेकिन उनके पिता वापस नहीं पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत

दर्शन ने 8 जुलाई को हल्द्वानी पहुंचकर पिता की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने कोतवाली में शिकायत दी, पर कार्रवाई नहीं हुई। 10 जुलाई को उन्हें शांतिपुरी क्षेत्र में पिता का शव मिलने की जानकारी मिली, जो रुद्रपुर मोर्चरी में रखा गया था।

इसके बाद 22 जुलाई को दर्शन ने हल्द्वानी कोतवाली में फिर से लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए गोपाल राम, पुष्पा देवी, लक्ष्मण राम, दीपा देवी, नवीन चंद्र और नंदूराम पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कई बार शिकायत और 20 अगस्त को एसएसपी से संपर्क करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार, अदालत के हस्तक्षेप पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119