सड़क हादसे में एक रिजॉर्ट कर्मी की मौत 

खबर शेयर करें

                                                                रामनगर। सड़क हादसे में बाइक सवार एक रिजॉर्ट कर्मी की मौत हो गई।मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच।बुधवार की शाम मनोज सिंह अधिकारी पुत्र गोपाल सिंह अधिकारी उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम कानिया रामनगर बाइक पर सवार होकर घर से  कहीं जा रहे थे।इसी दौरान मंडी समिति के पास सामने से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मनोज के शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है।पोस्टमार्टम की कार्यवाही गुरुवार की सुबह की जाएंगी।उन्होंने बताया कि डंपर को कब्जे में और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक बेतालघाट के एक रिजॉर्ट में हेड सैफ था।वह रामनगर अपने घर छुट्टियों में आए हुए थे।मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है।मौत की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  12 दिन पूर्व घर से मुंबई के लिए निकला मर्चेंट नेवी कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता -टिहरी होटल में काम करता मिला
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119