किशोरी को भगाने का आरोपी किच्छा से गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। झनकईया पुलिस ने किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी को किच्छा लालपुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुस्कर्म व पोक्सो एक्ट की धारा बढ़ोत्तरी कर उसे न्यायालय पेश किया। जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-प्रेमनगर में बरसाती बहाव में बही कार, युवक समेत दो की मौत

झनकईया थानाक्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री 11 दिसंबर को देर शाम करीब चार बजे कपड़े लेने खटीमा बाजार गई थी। जो देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। बाद में जानकारी पता करने पर पता चला कि शिव कालौनी का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस ममाले में पुलिस ने 12 दिसंबर को शिव कालौनी निवासी अमित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस बीच मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक मनोज देव को सूचना मिली कि आरोपी अमित किशोरी के साथ किच्छा लालपुर में है। इस पर उन्होंने घेराबंदी कर आरोपी अमित को बुधवार को किशोरी के साथ बरामद कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप

थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 363 के साथ 366, 376 व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर उसे न्यायालय पेश किया गया। जबकि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119