राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन को सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं
हल्द्वानी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एम.बी. इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन को नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास और गौरव में पूर्व सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। भट्ट ने कहा कि सैनिकों की वीरता और सेवा भावना राज्य की पहचान है। बिहार चुनाव में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के चलते वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से सभी पूर्व सैनिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
सांसद भट्ट ने आशा व्यक्त की कि उत्तराखंड अपने वीर सैनिकों के आदर्शों पर चलते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप