पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें

बागेश्वर। अपनी मां की कुशल खेम लेने जिला मुख्यालय आ रहे पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत के बाद गांव में शोक की लहर छा गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार फ़रसाली निवासी पूर्व सैनिक 55 वर्षीय देवेंद्र सिंह कोश्यारी पुत्र राजेंद्र का बागेश्वर कपकोट मोटर मार्ग में गोलना के समीप शनिवार मध्य रात्रि करीब 11 बजे बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। तभी सड़क से जा रहे कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दो नशा तस्करों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि मृतक अपने जिला मुख्यालय में नशा मुक्ति केंद्र के पास बने घर आ रहे थे। जहां उनकी मां की तबियत खराब हुई थी बताया गया था। तभी वे देर रात घर से मां की खैरियत लेने को निकले हुए थे। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। उधर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टि में हड़क हादसे में मौत होना बताया जा रहा है। हालांकि मौत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट से पता चल पाएगी। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जमीन क्रय विक्रय में धोखाधड़ी के आरोपी एक महिला व पुरुष को दो-दो साल का कारावास

 इधर बागेश्वर-कांडा मोटर मार्ग स्थित मनकोट के पास रविवार की सुबह एक स्कूटी रपट गई। हादसे में दो नाबालिग घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोग जिला अस्पताल लाए। जहां दोनों का उपचार जारी है। आरे निवासी 16 वर्षीय किशोर का हाथ फ्रैक्चर हो गया है, जबकि खलझूनी निवासी दूसरा किशोर भी घायल हो गया। डॉ. साक्षी ने बताया कि दोनों को भर्ती किया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119