कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन का फर्जी वेबसाइटों और ट्रैवल एजेंटों पर सख्त रुख, केवल आधिकारिक साइट से ही करें बुकिंग

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने पर्यटकों को ठगने वाली फर्जी वेबसाइटों और ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि कई बार देखा गया है कि कुछ फर्जी वेबसाइटें और एजेंट खुद को कॉर्बेट पार्क की आधिकारिक साइट बताकर पर्यटकों से पैसे लेकर धोखाधड़ी कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगों की पुलिसकर्मियों पर नजर -महिला सिपाही का इंस्टाग्राम हैक कर दरोगा को फंसाने की कोशिश

डॉ. बडोला ने कहा कि प्रशासन इन सभी मामलों पर कड़ी नजर रखे हुए है। ऐसी वेबसाइटों की पहचान कर उन्हें ब्लॉक या डिलीट कराया जा रहा है तथा उनके संचालकों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कॉर्बेट के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बागेश्वर : छत से गिरकर चालक की मौत, रास्ते में तोड़ा दम

उन्होंने बताया कि अब पार्क के भीतर चलने वाली किसी भी जिप्सी पर किसी निजी वेबसाइट या ट्रैवल एजेंसी का नाम नहीं लिखा जाएगा। इसके स्थान पर केवल कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की आधिकारिक वेबसाइट का पता अंकित होगा, ताकि पर्यटक भ्रमित न हों।

कॉर्बेट पार्क की एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट corbettgov.org है। पर्यटकों को सफारी, बुकिंग या अन्य जानकारी के लिए केवल इसी वेबसाइट का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि फर्जी वेबसाइटों से बुकिंग कराने पर पर्यटकों को आर्थिक नुकसान और ठगी की घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। अतः पर्यटकों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और केवल सरकारी पोर्टल से ही बुकिंग करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119