बालिकाओं के विकास को रचनात्मक गतिविधियाें का करें विस्तार : ज्योति

खबर शेयर करें


-राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने किया किशोरी गृह का भ्रमण
-बालिकाओं के साथ बनाया बालिका दिवस

एस आर चंद्रा

भिकियासैण (अल्मोड़ा) राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंगलवार को राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने किशोरी गृह बख का निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं को बधाई देते हुए उनके साथ केक काटकर बालिका दिवस मनाया। इस दौरान करियर काउंसलिंग करते हुए बालिकाओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं अधिकारियों को रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए।


राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि आज बालिकाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, इसके लिए उन्हें बेहतर मार्गदर्शन की जरूरत है। बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं,जिसके माध्यम से वह आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि किशोरी गृह में रह रहीं बालिकाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने बालिकाअों की कॅरियर काउंसलिंग करने के साथ ही उनके अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान सरकार की ओर से बच्चों के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया, और कहा कि योजनाओं के बल से बालिकाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उपाध्यक्ष ने अधिक्षिका मंजू उपाध्याय से गतिविधियों की जानकारी ली। अधीक्षिका ने रचनात्मक गतिविधियों के बारे में बताया। इसके बाद उपाध्यक्ष ने लेप्रोसी मिशन करबला पहुंच कर वहां कुष्ठ रोगियों का हाल जाना। चिकित्सकों से उनके बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान उनके लिए एक दिन के भोजन की व्यवस्था की गई। यहां जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद, जिला प्रोवेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी, नायब तहसीलदार बालम सिंह बिष्ट, पीसी जोशी, ममता, गीता जोशी, आदि लोग मौजूद रहें।

भिकियासैण। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने नारी निकेतन पहुंच मुंबई में भटकी भिकियासैंण के कोटियाग निवासी आमा हेमा देवी का हाल जाना। अब तक उपचार शुरू नहीं होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ डा0आरसी पंत को फोन कर डाक्टर को उपचार के लिए भेजने और इलाज शुरू करने के निर्देश दिए। जबकि महिला की वृद्धावस्था पेंशन शुरू करने के लिए प्रशासन को बुजुर्ग का आधार कार्ड और आय प्रमाणपत्र बनवाने के निर्देश दिए। महिला के मानसिक स्वास्थ्य के लिए सीएमओ को मनोचिकित्सक और काउंसलर से उपचार करवाने के निर्देश दिए।
…..

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119