शादी की खुशियां मातम में बदलीं -सड़क हादसे में रेस्टोरेंट संचालक की मौत

खबर शेयर करें 👉

खटीमा रोड पर गुरुवार अपराह्न हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सिसईखेड़ा गांव में चल रही शादी की तैयारियों को गहरे सदमे में बदल दिया। हादसे में गांव के रेस्टोरेंट संचालक 41 वर्षीय गुरदेव सिंह पुत्र दयाल सिंह की मौत हो गई। शुक्रवार को गुरदेव के भतीजे की शादी थी और घर में तैयारियां चल रही थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुए केबल चोर -राजपुरा में ट्यूबवेल की मेन केबल काटी, तीन हजार की आबादी में पेयजल संकट

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर गुरदेव शादी का सामान लेने सितारगंज गए थे। वापस लौटते समय खटीमा मार्ग पर सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक सड़क की मध्य रेलिंग से जा टकराई। जोरदार टक्कर में गुरदेव गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तिहरे हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला -फांसी की सजा रद्द, इलाज के बाद रिहाई के निर्देश

स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सिसईखेड़ा में गुरदेव का रेस्टोरेंट था और स्थानीय क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान मानी जाती थी। हादसे की खबर फैलते ही गांव के परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय व्यापारी अस्पताल पहुंच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय

गुरदेव अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119