ड्यूटी से गायब ट्रैफिक कांस्टेबल निलंबित, अकेले ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही महिला होमगार्ड सम्मानित
हल्द्वानी। निरीक्षण के दौरान सिंधी चौराहे के पास जाम में फंसने पर एसएसपी ने ड्यूटी से गायब ट्रैफिक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। वहीं उन्होंने अकेले ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहीं महिला होमगार्ड को प्रशस्ति पत्र दिया।
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि वह शनिवार को ट्रैफिक व्यवस्था और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान सिंधी चौराहे पर जाम लगा था, वह भी उस जाम में फंस गए। वह जाम के बीच अपने वाहन से उतरे और ट्रैफिक सामान्य करने लगे। इस दौरान देखा तो वहां जिस सिपाही की ड्यूटी लगी थी वह मौके से नदारद था। इस पर एसएसपी ने कोतवाल और मंडी चौकी इंचार्ज को मौके पर बुलाया और एक घंटे सिंधी चौराहे पर ड्यूटी देने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि महिला होमगार्ड चंपा पनेरू अकेले सिंधी चौराहे से ट्रैफिक को सामान्य करने में लगी हुई है। इस पर एसएसपी ने होमगार्ड चंपा को दफ्तर पहुंचकर प्रशस्ति पत्र दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस