पेपर मिल व आईटीसी के बीच हो रहे व्यापारिक हस्तांतरण को रोकने मांग -बेरोजगार संगठन ने विधायक डा. मोहन बिष्ट को सौंपा ज्ञापन
मोटाहल्दू (नैनीताल)। उत्तराखंड बेरोजगार संगठन ने विधायक डा. मोहन बिष्ट को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपकर पेपर मिल व आईटीसी के बीच हो रहे व्यापारिक हस्तांतरण को रोकने मांग की। बेरोजगार संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष प्रकाश उत्तराखंडी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि सेंचुरी पेपर मिल द्वारा प्रदूषित नाले को रिहायशी इलाके के बीच से प्रवाहित किया जा रहा है, जिस संबंध में उनके द्वारा पूर्व में कई जन आंदोलन किए गए हैं।

अंतत: वर्ष 2005 में सेंचुरी पेपर मिल ने उत्तराखंड बेरोजगार संगठन की मांग को जायज ठहराते हुए उक्त नल को भूमिगत किए जाने का आश्वासन दिया था। इसके अलावा सेंचुरी पेपर मिल की चिमनी द्वारा फैलाए जा रहे वायु प्रदूषण पर भी रोकथाम के कारगर उपाय किए जाने का आश्वासन दिया गया था। उत्तराखंडी का कहना था कि पेपर मिल द्वारा आश्वासन देने के इतने वर्षों बाद तक मामले को लटकाया जाता रहा है और एक गुपचुप समझौते के तहत पेपर मिल को आईटीसी को हस्तांतरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने कहा कि यह नियमानुसार समझौते का उल्लंघन है और जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा भी है। इस पर विधायक डा. मोहन बिष्ट ने उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल में भगवत सिंह, सुंदर कार्की, दुर्गा सिंह, सुभाष आदि रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल