बाइक समेत नाले में बहा युवक, पुलिस ने बचाई जान

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। पूर्णागिरि मार्ग पर विगत दिवस एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब एक युवक ने बरसाती किरोड़ा नाले को बाइक से पार करने की कोशिश की और तेज बहाव में फंस गया। एसडीआरएफ और पुलिस ने युवक को उफनते नाले से उसे बाहर निकाला। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि खटीमा निवासी तस्लीम पुत्र लईक अपने दोस्तों के साथ टनकपुर क्षेत्र में घूमने आया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते किरोड़ा नाला उफान पर था, बावजूद इसके युवक ने चेतावनियों की अवहेलना कर बाइक से पार करने का दुस्साहस किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि वह तेज धार में बाइक बह गयी और वह बीचोंबीच फंस गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना कोतवाल चेतन रावत को दी, जिसके बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान एक विक्षिप्त व्यक्ति भी उसी क्षेत्र में फंसा मिला, जिसे भी टीम ने सतर्कता से सुरक्षित निकाला।  

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119