ग्राम पंचायत जयपुर खीमा में लगा नि:शुल्क नेत्र शिविर, 50 से अधिक लोगो ने अपनी नेत्रों की जांच कराई

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू। ग्राम पंचायत जयपुर खीमा के जनमिलन केंद्र में आईक्यू अस्पताल ने नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया। जिसमें 50 से अधिक लोगो ने अपनी नेत्रों की जांच कराई। शिविर में मोतियाबिंद के काफी मरीजों में लक्षण मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

शिविर में आईक्यू अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इरफान, ओटी टेक्नीशियन धर्मेंद्र अधिकारी, बीपी जोशी ने बताया कि जिन मरीजों के पास ईसीएचएस का स्मार्ट कार्ड, आयुष्मान कार्ड या मेडिक्लेम होगा उनका नि:शुल्क इलाज किया जायेगा। शिविर में ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधित शिविर भविष्य में लगते रहेंगे। इस दौरान उप प्रधान राकेश कविदयाल, वार्ड सदस्यों सहित स्थानीय लोगों ने शिविर में अपना सहयोग दिया।  

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119