गुमशुदा महिला को पिथौरागढ़ से बरामद किया

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। कोतवाली पुलिस ने 10 दिन पूर्व गड़कोट क्षेत्र से गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर लिया है। महिला के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाते हुए चम्पावत और लोहाघाट में 50 सीसीटीवी कैमरे चेक किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

सीसीटीवी में महिला वाहन से लिफ्ट लेकर पिथौरागढ़ की ओर जाते नजर आई। जिसके बाद महिला को पिथौरागढ़ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक ललित पांडेय, साबिया अंसारी, नवीन राम और विनोद जोशी आदि शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119