ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कांस्टेबल निलंबित
चम्पावत। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी अजय गणपति ने एक कांस्टेबल को निलम्बित कर दिया है। जबकि एक एएसआई और एक कांस्टेबल के खिलाफ प्रारम्भिक जांच के आदेश दिए हैं। एसपी अजय गणपति ने बताया कि चम्पावत-टनकपुर के बीच हाइवे में बनलेख बैरियर से सुबह नौ से शाम पांच बजे तक वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित किया गया है।
बीते सोमवार को बनलेख बैरियर में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल नरेंद्र चंद्र ने निर्धारित समय के बाद भी टनकपुर की तरफ से बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के कुछ वाहनों को छोड़ दिया। स्वयं एसपी ने वाहनों को टनकपुर की ओर से आते देख लिया। एसपी ने बताया कि कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। जबकि एएसआई राम सिंह राणा और कांस्टेबल राजेश गिरी के खिलाफ प्रारम्भिक जांच के निर्देश दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल