मनोयोग से विधायक बनाकर विधानसभा पहुंचाएंगे, पूर्व विधायक संजीव को दिलाया भरोसा

खबर शेयर करें

भवाली। नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेतालघाट में बेतालेश्वर महादेव के समीप जनता को संबोधित करते कहा कि आज उत्तराखंड राज्य ही नहीं पूरे देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा भाजपा की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, बेतहाशा महंगाई, ध्वस्त कानून व्यवस्था, चौपट अर्थव्यवस्था, अवरुद्ध विकास, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, महिला सुरक्षा, अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच सहित अन्य अनेकों मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह सभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पीसी गोरखा एवं समस्त कांग्रेस परिवार ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट एवं ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी का स्वागत किया।


स्थानीय लोगों का पूर्व विधायक संजीव आर्य का अपने बीच पाकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने आभार प्रकट करते हुए कहा कि विधायक जी आप चिंता मत कीजिए अगली बार फिर हम पूरे मनोयोग से आपको क्षेत्र से विधायक बनाकर विधानसभा पहुंचाएंगे। आपने हमारे क्षेत्र में विकास की वह झड़ी लगा दी थी, जो इस वक्त धरातल पर दिख रहा है। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने ब्लॉक बेतालघाट महिला कांग्रेस का विस्तार करते हुए चंपा बोरा को दूसरी बार महिला ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही ब्लॉक में 4 महिला उपाध्यक्ष, चार सचिव, एक महामंत्री तीन उपसचिव तीन संगठन सचिव, बेतालघाट ब्लॉक से दो महिलाओं को जिले में प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया। सर्व समिति से सभी लोगों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत अभिनंदन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दो लाख क्विंटल चावल मिलों में पड़ा, विभाग के पास जगह ही नहीं



ब्लॉक बेतालघाट श्रीमती चंपा बोरा अध्यक्ष

राधिका भंडारी नीमा डॉल्बी पुष्पा देवी और कमला बोहरा को उपाध्यक्ष बनाया गया। पूजा त्यागी, कमला देवी, धना बोहरा शामली बोहरा को सचिव बनाया गया।
वहीं मंजू पंत को बेतालघाट ब्लॉक की महामंत्री,
जीवंती आर्य, अंबा दर्मवाल, पुष्पा देवकी देवी को उपसचिव बनाया गया। हंसी देवी, कमला देवी उपसचिव का पदभार दिया गया। भगवती वर्मा महिला कांग्रेस के संरक्षक के रूप में सम्मानित की गई। माया बोहरा, सीता देवी को जिले में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119