आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने जी- 20 समिट सफल बनाने में जुटे पुलिस व पीएसी के जवानों को किया सम्मानित

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मंगलवार को कोतवाली स्थित बहुउद्देशीय भवन में हुए कार्यक्रम में आईजी ने कहा कि पुलिस हर चुनौती के लिए हर समय तैयार रहती है। जी- 20 समिट के आयोजन में प्रदेश भर के पुलिस कर्मियों का शानदार योगदान रहा। अधिकारियों के अलावा 1650 पुलिसकर्मियों और 430 पीएसी जवानों की मेहनत और लगन का नतीजा रहा कि प्रदेश में पहली बार इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा सका। कहा कि जवानों के ‘उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है, ताकि उनका उत्साह बना रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि यह देश-प्रदेश ही नहीं जिले के लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है कि यहां जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के समिट का आयोजन किया गया।इसी क्रम में पुलिस सब इंस्पेक्टर केवल राम को भी आईजी द्वारा सम्मानित किया गया, जिस पर उनके परिजनों, रिश्तेदारों व शुभचिन्तकों ने उन्हें ढेर सारी हार्दिक बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर एसपी क्राइम व यातायात डॉ0जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ सिटी भूपेंद्र धोनी आदि रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119