नव दुर्गा धाम बासोट में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ छोलिया नृत्य में विष्णु पुराण ज्ञान यज्ञ कथा शुरू-

खबर शेयर करें

एस आर चंद्रा

भिकियासैंण। विकास खंड भिकियासैंण के बासोट में सुप्रसिद्घ नवदुर्गा काँलिका धाँम बासोट में समस्त क्षेत्रवासियों व माँ भक्तों के अथक सहयोग से विष्णु पुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ हो गया है, जिसमें महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा बासोट गांव से निकाली गयी जो नव दुर्गा मंदिर बासोट में पहुँची। तत्पश्चात विधिविधान से गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुयी। विष्णु पुराण ज्ञान यज्ञ कथा वाचक परम पूज्यनीय व्यास जी महाराज श्री महेश चंद्र हरबोला निवासी भौनली(चौनलियाँ) द्वारा श्रवण कर रहे लोगों को विष्णु की कथा का वर्णन विस्तार से समझाया। इस मौके पर आचार्य श्री बालादत्त करगेती,यजमान जगत सिंह नेगी निवासी बासोट व गोविन्द सिंह शीला निवासी सरपटा के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक सिंह भंडारी, नरेन्द्र सिंह नेगी, भोला भंडारी आदि भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  65 साल के बुजुर्ग दरिंदे ने दो साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार


कथा का समापन 17 जून को विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा,उसी दिन जगत पालनहार जगदीश्वर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही नव निर्मित मूर्ति श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में विधि विधान से बिराजमान होगे। माँ कालिका धाम कमेटी के पदाधिकारी व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक सिंह भंडारी ने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर संगीतमय विष्णु पुराण ज्ञान यज्ञ कथा का श्रवण कर पुन्य के भागीदार बनने को कहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119