कार दुर्घटना में दो की मौत, दो घायल-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। द्वाराहाट तहसील के अन्तर्गत पटवारी क्षेत्र जालली के डहल निवासी एक व्यक्ति की कार दुर्घटना में मौत हो गयी है,वहीं दूसरे की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। शेष अन्य घायलों का उपचार रानीखेत अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र सिंह बोरा पुत्र बच्चे सिंह निवासी ग्राम डहल, पटवारी क्षेत्र जालली तहसील द्वाराहाट (अल्मोडा़) अपनी कार बलेनो संख्या DL 3 CCU 6645 से अपने भाई भूपेंद्र सिंह उम्र 31 वर्ष ,पत्नी कविता उम्र 35 वर्ष तथा पुत्र पारस उम्र 10 वर्ष के साथ दिल्ली से अपने गांव को विवाह कार्य क्रम में आ रहे थे कि अचानक लगभग 5:30 बजे चनोली (जालली) के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे गिर गई, जिसमें देवेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई है।

दुर्घटना में घायल पत्नी कविता बोरा का सीएचसी द्वाराहाट में पुत्र पारस का रानीखेत चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डाँक्टरों ने हायर सैन्टर हल्द्वानी भेज दिया हैं ,वहीं उपचार के दौरान भूपेंद्र सिंह की भी मृत्यु हो गयी हैं। वही वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना स्थल में राजस्व निरीक्षक नरेन्द्र सिंह नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक ईसरार अहमद क्षेत्र जालली, कमल गुणवन्त, कमल आर्या, अर्जुन सिंह के सांथ ही द्वाराहाट थाने से पुलिस मौजूद थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा
उत्तराखंड…अंकिता भंडारी हत्याकांड : दोषियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत -10 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
उत्तराखंड…कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप –युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे