आंगन में खड़ी किशोरी पर गुलदार झपटा, शोर मचाने पर भागा, पैर में लगे दांत
बागेश्वर। आंगन में खड़ी बीए फाइनल की छात्रा 21 वर्षीय मनीषा पर गुलदार ने हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम लगभग 8 बजे जोशी गांव के खांकर निवासी मनीषा पुत्री आनंद सिंह भंडारी अपने आंगन में खड़ी थी। तभी झाड़ियों के पीछे छुपा गुलदार मनीषा पर झपटा। जिसमें गुलदार के नाखून मनीषा के दाएं पांव में गड़ गए। गुलदार के हमले में घायल मनीषा चखने लगी। उसकी चीख सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने शोर गुल करते हुए गुलदार को भगाया।
जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। लेकिन मनीषा के पांव से खून बहने लगा। जिसके बाद परिजन 108 से तत्काल पीड़िता को जिला अस्पताल बागेश्वर लाए। इधर चिकित्सकों ने पीड़िता का उपचार किया। सोमवार को उपचार बाद उसे घर भेज दिया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि घाव हल्का था। जिसकी मरहम पट्टी कर उपचार किया जा चुका है। हालाकि पीड़िता को कुछ दिनों बाद फिर से जांच करवाने को कहा गया है।
इधर ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है। वन विभाग से कर्मचारी सोमवार को पीड़िता के घर पहुंचे। विभाग के कर्मचारियों को ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद