दिल्ली में दो बेटों का कत्ल कर एनसीबी कांस्टेबल की पत्नी ने खुद भी दे दी जान

खबर शेयर करें


नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के मुनिरका में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के मुनरिका गांव में एनसीबी में तैनात कांस्टेबल की पत्नी ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। वारदात की सूचना परिजनों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल ज्यादा पूजा-पाठ करता था और कई-कई दिन तक घर से धार्मिक स्थलों पर चला जाता था। इस वजह से महिला ने घटना को अंजाम दिया।



पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि रविवार सुबह किशनगढ़ थाना पुलिस को करीब 10.30 बजे वारदात की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया। पुलिस ने बिस्तर पर पड़े सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। कांस्टेबल जोगेन्द्र शर्मा अपने परिवार के साथ मुनरिका गांव में पिछले दो साल से किराए के मकान में रहता था। परिवार में दो बेटे चार वर्षीय अभिमन्यु व ढाई वर्षीय वियांश और 27 साल की पत्नी वर्षा शर्मा थी।

परिवार मुरादाबाद के थाना छजलैट के गांव ढाकी का रहने वाला है। जोगेन्द्र शर्मा एनसीबी में कांस्टेबल हैं और आरके पुरम स्थित दफ्तार में तैनात हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जोगेन्द्र के पड़ोसी ने सुबह पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी। किशनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि घर का गेट अंदर से बंद किया गया है। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और घर का गेट तोड़ा गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एक कमरे में बिस्तर पर दोनों बच्चों और महिला के शव पड़े थे। तीनों के हाथों की कलाई धारदार हथियार से कटी थी। इसके बाद पुलिस ने जोगेन्द्र को घटना की जानकारी दी।
सुबह ही मुरादाबाद गया था जोगेन्द्र
पुलिस सूत्रों के अनुसार जोगेन्द्र मुरादाबाद के ढाकी गांव रहने वाला है और वर्षा शकरपुर गांव की रहने वाली है। दोनों की शादी 2017 में हुई थी। पिछले दो साल से परिवार दिल्ली में था, लेकिन गांव में उनका सामान रखा हुआ था। रविवार सुबह ही जोगेन्द्र गांव में रखा सामान दिल्ली लाने के लिए गया था। वह शाम तक वापस आने की बात कहकर गया था, परंतु पुलिस ने जब परिजनों को पत्नी और दोनों बच्चों की मौत की जानकारी उसे दी तो उसे विश्वास नहीं हुआ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119