मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में डीएम ने चार अफसरों का रोका वेतन

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। गुरुवार को कलक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में डीएम डा.आशीष चौहान ने डीएम ने जल संस्थान पौड़ी, पेयजल निगम कोटद्वार, पेयजल निगम-2 कोटद्वार और उरेडा विभाग द्वारा अधिक समय से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निस्तारण नहीं किए जाने पर संबंधित अफसरों के वेतन रोकने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन

डीएम ने 36 दिन से अधिक समय से शिकायतें लंबित वाले विभागों के अफसरों को तत्काल शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों का निस्तारण कर संबंधित शिकायतकर्ता से उसकी जानकारी भी दें। डीएम ने सभी एसडीएम को तहसील दिवस में तहसील स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को भी सीएम हेल्पलाइन 1905 में शामिल करते हुए उनका भी समय से निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिका जोशी, सीएमओ डा. प्रवीण कुमार, आबकारी अधिकारी पीके सिंह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रुद्रपुर में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत का मामला : दुर्घटना के बाद शव ठिकाने लगाने का आरोप, दो हिरासत में
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119