परिवार के साथ कार से गांव जा रहे लोगों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत, तीन घायल
रुद्रप्रयाग। गरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चोपड़ा निवासी जीतपाल अपने परिवार के साथ कार से अपने मूल गांव डुंगरी जा रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खाई से तीन घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि तीन शवों को भी जिला अस्पताल भेजा गया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज बडोनी ने बताया कि 68 वर्षीय कलपेश्वरी पत्नी बुद्धि लाल, 24 वर्षीय आरती पुत्री जीतपाल, 45 वर्षीय देवेश्वरी देवी पत्नी जीतपाल मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए। जबकि 50 वर्षीय जीतपाल पुत्र बुद्धि लाल, 70 वर्षीय बुद्धि लाल पुत्र हीरू लाल, 27 वर्षीय पूजा पुत्री जीतपाल का उपचार किया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर
थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के डायरेक्टर -समारोह में भव्य स्वागत
हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुए केबल चोर -राजपुरा में ट्यूबवेल की मेन केबल काटी, तीन हजार की आबादी में पेयजल संकट