रोडवेज वर्कशॉप में बस से कुचलकर सफाई कर्मचारी की मौत

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नगर में लोअर माल रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित रोडवेज बस ने वर्कशॉप में दूसरी बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक सफाई कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज वर्कशॉप में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पूर्व सैनिक की मौत मामले में पत्नी की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रोडवेज वर्कशॉप में प्रवेश करते ही ढलान पर बागेश्वर डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके07 पीए 4449 के ब्रेक फेल हो गए। ढलान में बस अनियंत्रित हो गयी और वहां खड़ी 3 बसों से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वहां बसों की सफाई कर रहे एनटीडी बाल्मीकि बस्ती निवासी विकास कुमार(38 वर्ष) पुत्र स्व शिवचरण बसों की चपेट में आ गया और उसकी बसों के बीच कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में ले लिया। रोडवेज वर्कशॉप के अधिकारी भी वहाँ मौजूद नहीं मिले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : यातायात नगर पहुंचकर महापौर ने परखी जमीनी हकीकत -अव्यवस्थाओं पर जताई सख्ती

मामले पर जानकारी लेने पर कोतवाल जगदीश देऊपा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और वहाँ युवक बस के टायर से दबा हुआ था और पुलिस ने शव पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ड्राइवर भाग गया है तथा तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भवाली में कांग्रेस का प्रदर्शन -केंद्र सरकार का पुतला फूंका
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119