गंगोलीहाट में जुटे देश भर के वैज्ञानिक, छात्रों के साथ साझा की जानकारी-

खबर शेयर करें

-वैज्ञानिकों ने छात्रों को विज्ञान शिक्षा के प्रति किया प्रेरित-


गंगोलीहाट। संवाददाता
सीएनआर राव एजुकेशन फाउंडेशन बैंगलुरु व विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र देहरादून के सहयोग से हिमालय ग्राम विकास समिति गंगोलीहाट में साइंस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें देश भर के वैज्ञानिक जुटे। उन्होंने स्कूली छात्रों के साथ विज्ञान की बारीकियां साझा की। कहा सीमांत जनपद में भविष्य के वैज्ञानिक तैयार हो रहे हैं। कहा सीमांत के छात्र भविष्य में कुछ नया अनुसंधान कर देश को विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।
बुधवार को हिमालय ग्राम विकास समिति में कार्यक्रम का शुभारंभ पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रो. बीडी लखचौरा ने किया। उन्होंने यहां पिछले एक दशक से संचालित साइंस आउटरीच कार्यक्रम के इतिहास को बताया। कहा सीमांत के महान भू वैज्ञानिक स्व. प्रो. केएस वल्दिया ने इसकी शुरुआत की थी, ताकि सीमांत के छात्रों में वैज्ञानिक सोच पैदा की जा सके और उन्हें भविष्य का वैज्ञानिक बनाया जा सके। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र शामिल रहे जिनसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के 14 वैज्ञानिकों ने विज्ञान की विभिन्न जानकारी साझा की।

वैज्ञानिकों ने पदार्थ विज्ञान, नई चिकित्सा पद्धति ऑटोफैजी, निद्रा विज्ञान, भौतिकी व रसायन विज्ञान के प्रयोगात्मक अध्ययन व बायोटेक्नोलॉजी में भविष्य बनाने के अवसरों के बारे में बताया। प्रो. रवि मंजीथैरुया ने कहा भविष्य में ऑटोपैजी से चिकित्सा विज्ञान में प्रगति होगी। प्रो. उमेश बाघमरे ने नैनो साइंस के बारे में छात्रों को जानकारी दी। प्रो. विद्याधिराजा व प्रो. प्रताप विश्नोई ने विज्ञान के प्रयोगात्मक अध्ययन की जानकारी छात्रों के साथ साझा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुष्कर्म के बाद फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 16 दिन बाद शाहजहांपुर यूपी से पकड़ा

कार्यक्रम को लेकर छात्रों में खासा उत्साह नजर आया। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक जवाहर लाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च बैंगलुरु प्रो. उमेश बाघमरे, प्रो. विद्याधिराजा, प्रो. रवि मंजीथैया, प्रो. शीबा बासु, प्रो. पीएस विश्नोई, डॉ. जयश्री सनवाल, डॉ. दर्शना जोशी, प्रो.बीडी लखचौरा, प्रो. एएस जीना, बीएस कोरंगा, डॉ. अशोक पंत, हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र विष्ट, दिनेश भट्ट, किशोर पाटनी, मनोज भाकुनी, दिलवर सिंह, भरत शर्मा, गंगा पंत, हीरा सिंह साही, भरत जेठी, राजकिशोर पुजारा, रामलाल सागर शामिल रहे । बुधवार को साइंस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें देश भर के वैज्ञानिकों ने छात्रों के साथ विज्ञान की बारीकियां साझा की।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119