चोरी के शक में युवक को बांधकर बेहरमी से पीटा -पीड़ित की मां की तहरीर पर पूर्व सभासद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। दिनेशपुर में चोरी के शक में युवक को बांधकर बेहरमी से पीटने के एक मामले में पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व सभासद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर मारपीट में घायल हुए युवक को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार वार्ड दो के लोगों ने एक युवक को संदिग्ध चोर मानकर पकड़ लिया।सही जानकारी नही देने पर लोगों ने खम्बे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के चंगुल से उसे छुड़ाया और परिजनों को सूचना दी।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वाइरल हुआ। बाद में थाने पहुंची ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर निवासी पिड़ित की मां फूलवती पत्नी राजेश ने वार्ड के पूर्व सभासद सुकुमार सरकार, सोनू और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर घायल करने की तहरीर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक

बताया कि उसका पुत्र शुक्रवार को दोस्त का जन्मदिन मनाने गया था। जिसके बाद वह किसी काम से दिनेशपुर आया। जहाँ उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व सभासद सुकुमार सरकार , सोनू सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119