बुजुर्ग पिता से मारपीट करने व गाली गलौज करने वाले पुत्र को कांडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बागेश्वर। बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट करने व भद्दी गाली गलौज करने वाले पुत्र को कांडा पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया।
बुजुर्ग पूर्व सैनिक नंदा बल्लभ पांडे के साथ उनके छोटे बेटे आनंद बल्लभ पांडे द्वारा मारपीट करने व गाली गलौज करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो को संज्ञान में लेते पूर्व सैनिक संगठन ने पुलिस के अधिकारियों को आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए मांग की गई थी।
पुलिस अधिकारियों ने संगठन की मांग व वायरल वीडियो की जांच करने के उपरांत कांडा पुलिस को शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए। अधिकारियों के आदेश मिलने के बाद कांडा पुलिस ने सातचौरा कांण्डा पहुंचकर आरोपी 46 वर्षीय आनंद बल्लभ पांडे को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कांडा पुलिस थाने में विभिन्न धाराएं 115(2)/351(2)/352 में मामला पंजीकृत किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : मोटाहल्दू विवाहिता आत्महत्या मामले का खुलासा -ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
UK…नैनीताल में बारिश का कहर : 185 मिमी बरसा पानी -दोगांव में भूस्खलन से हल्द्वानी रोड ठप