हल्द्वानी में मानसिक रूप से बीमार महिला ने फांसी लगाकर दी जान
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव क्षेत्र में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, अंबिका विहार फेस-वन निवासी 47 वर्षीय पुष्पा जोशी अपने पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थीं। मंगलवार को उन्होंने कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब परिजनों ने उन्हें फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतका लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं और इससे पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं, लेकिन हर बार परिजनों ने समय रहते उन्हें बचा लिया था।
महिला के पति हल्द्वानी में ही नौकरी करते हैं। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा