नेता प्रतिपक्ष आर्य ने ओखलकांडा में जनसमस्याओं को सुना

खबर शेयर करें


भवाली। भीमताल विधानसभा के दूरस्त क्षेत्र ओखलकांडा ब्लॉक में खन्स्यू, परलोट, नाई, हरीनगर, ढोली गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर कुछ समस्याओं का समाधान भी कराया। उन्होंने गामीणों की समस्याओं को सदन में रखने का आश्वासन दिया। अपने प्रिय नेता को अपने बीच पाकर ओखलकांडा के लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया तथा इसी तरह जनसंवाद यात्रा करते रहने को कहा।

जनसंवाद यात्रा में पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, नैनीताल जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नैनवाल, अनुसूचित प्रकोष्ठ अध्यक्ष इंद्रपाल, महेश शर्मा, हरीश पनेरु, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीवान सिंह मटियाली, कुंदन सिंह नयाल, मदन सिंह बोरा, मदन नौगाई, धीरेंद्र प्रताप सिंह बर्गली, पीसी नौगाई, धनी दुम्का के अलावा गांव प्रधान, सरपंच, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति के उत्पीड़न से परेशान महिला ने जीजा पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज                       
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119