लालकुआँ में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर दुग्ध संघ में देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रम

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ। देशभर में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जहाँ पूरा देश देशभक्ति के रंग में डूबा है, वहीं नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआँ ने भी इस ऐतिहासिक अवसर को हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया।

संघ के प्रशासनिक भवन प्रांगण में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित संघ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह और गौरव से गूंज उठा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि “वंदे मातरम” हमारे राष्ट्र की आत्मा और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह गीत देश की सेवा, एकता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह 150वीं वर्षगांठ हमें अपनी मातृभूमि के प्रति सम्मान और निष्ठा को पुनः जागृत करने का अवसर प्रदान करती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पणपूर्वक योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संघ परिवार ने एक-दूसरे को “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में प्रभारी पी.एंड.आई. सुभाष बाबू, प्रभारी एम.आई.एस. कमलेश कुमार, अवशीतन केंद्र प्रभारी कालाढूंगी शांति कोरंगा, महिला डेयरी प्रतिनिधि गीता ओझा, प्रभारी राजेंद्र प्रसाद दुम्का, प्रभारी जे.ई. दिनेश सिंह कुलेरा, लेखाकार धर्मेंद्र कांडपाल, विजय चौहान, विमल कुमार, रेखा बोरा, अंजू कांडपाल, रश्मि धामी, सुरेश चंद्र, दिनेश जोशी, बहादुर सिंह, राजू रैकवाल, लालसिंह बिष्ट, कृष्णानंद बुंदियाल, नंदकिशोर, सैफाली संभल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119