महाराज ने दी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई
शिवेंद्र गोस्वामी
देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायततीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री मंत्री सतपाल महाराज ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी हैं।
महाराज ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है। हमने दुनिया को बता दिया है कि हम महिलाओं को पुरुषों के बराबर नहीं, बल्कि उनसे भी बेहतर मानते हैं।
उन्होने कहा कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को वह दिल की गहराइयों से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। द्रौपदी जी की जीत केवल एक व्यक्ति विशेष ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण सनातन संस्कृति की जीत हुई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी भीमताल में आयोजित हुआ सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम
राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन को सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं
मोटाहल्दू की हर्षिता कविदयाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित