12 दिन पूर्व घर से मुंबई के लिए निकला मर्चेंट नेवी कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता -टिहरी होटल में काम करता मिला
हल्द्वानी। 12 दिन पूर्व घर से मुंबई के लिए निकला मर्चेंट नेवी कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू की तो पुलिस को वह टिहरी स्थित एक होटल में काम करता हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस युवक को वापस लाने के लिए परिजनों के साथ रवाना हो गई है।
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि नारदीपुरम हिम्मतपुर मल्ला निवासी 29 वर्षीय हिमांशु रावत पुत्र जगदीश सिंह रावत बीते 25 सितंबर की सुबह घर से यह कहकर निकला था कि वह मुंबई के बेलापुर स्थित कंपनी कार्यालय से अपना करीब 27 लाख रुपये का भुगतान लेने जा रहा है। एक अक्टूबर को हिमांशु से फोन पर पिता की बात हुई तो बताया कि दो अक्टूबर को चेक मिलगा। इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया। पुलिस ने सीडीआर खंगाली तो मुंबई में उसकी लोकेशन नहीं मिली। तलाश करती पुलिस टिहरी पहुंची तो पता चला कि वह सात दिन से एक होटल में काम कर रहा था। इधर मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि युवक को वापस लाने के लिए परिजनों के साथ पुलिस रवाना हो गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग