बड़ी खबर…रामलीला मंचन के दौरान गोली मारकर वकील की हत्या, हत्यारोपी फरार
हल्द्वानी। यहां श्री रामलीला मंचन के दौरान गोली मारकर एक युवक की हत्या कर देने से हड़कंप मच गया, तथा रामलीला में अफरा–तफरी मच गई। हल्द्वानी के कमुलावगांजा क्षेत्र में रामलीला मंचन के दौरान एक एडवोकेट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामलीला मंचन के दौरान उमेश नैनवाल नाम के युवक को उनके चचेरे भाई ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर अवस्था में घायल उमेश को रामलीला में मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है पारिवारिक विवाद के चलते चचेरे भाई ने गोली मारकर उमेश की हत्या कर दी है जो कि अभी मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र और सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है। मृतक उमेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक उमेश नैनवाल पेशे से अधिवक्ता हैं।
मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया रामलीला मंचन के दौरान गोली चलने की वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। एसएसपी ने कहा कि घटना की हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है। घटना के वक़्त मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के अलावा सबूत जुटाए जा रहे हैं। हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल चल रही रामलीला के दौरान अचानक गोली चलने की घटना से रामलीला में भगदड़ मच गई, और देखते ही देखते लोग इधर-उधर भागने लगे, और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर