मंत्री ने किया सोमेश्वर विधानसभा के स्याहीदेवी मंडल कार्यालय का उद्घाटन-

खबर शेयर करें

सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा के स्याहीदेवी मंडल कार्यालय का उद्घाटन गेवापानी दौलाघाट में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार में मंत्री एवं सोमेश्वर की विधायिका रेखा आर्या एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने संयुक्त रूप से किया। उद्धघाटन में स्याही देवी मंडल के लगभग सभी बूथो से व ग्राम सभाओं से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आए हुए थे।कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यालय उद्धघाटन के अवसर पर आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा लगातार जनता के हित में संगठनात्मक कार्यों को किया जा रहा है।भारतीय जनता पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम कर रही है,प्रत्येक बूथ में समितियों का गठन व प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए जा रहे कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक करने का काम भारतीय जनता पार्टी जनपद अल्मोड़ा द्वारा किया जा रहा है।उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि आज पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विश्व नेता के रूप में उभरे हैं और सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के विचारों से व देश हित में कई जा रहे कार्यो से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे है।

जनसभा को संबोधित करते हुए सोमेश्वर की विधायिका उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा में सड़क,स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए है।अधिकतर गांव में सड़क निर्माण कार्य हो चुका है।जनता द्वारा जो भी मांग जनहित में की जा रही है उसको पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। आज सोमेश्वर विधानसभा सड़क शिक्षा स्वास्थ्य एवं खेल के क्षेत्र में अग्रणी विधानसभाओं में है,उत्तराखंड प्रदेश युवा नेतृत्व के हाथों में है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं जिन कार्यों की घोषणा हो रही है,उन कार्यों का शासनादेश भी जारी हो रहा है और उन कार्यों का कार्य आदेश भी जारी हो रहा है।पिछले पांच साल में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं।सड़क,शिक्षा,स्वास्थय,खेल पर्यटन, कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए हैं।उत्तराखंड सरकार आम जनमानस के साथ खड़ी है।कोरोना में आम जनमानस को मुफ्त राशन हो, बेरोजगार हुए लोगों को राहत का काम हो या टैक्सी चालक,पर्यटक व्यवसाय से जुडप्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों से 2022 में उत्तराखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।उन्होंने सभी लोगों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े।आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है।भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति का विकास है।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री महेश नयाल, भारतीय जनता पार्टी मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र नयाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी,पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शाही, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा किरन पंत,जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा धर्मवीर आर्या,जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा कैलाश नाथ गोस्वामी,जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,प्रेमा मेर,हेमा सुप्याल,दुग्ध संघ उपाध्यक्ष नीमा देवी,महेंद्र बिष्ट,ललित तिवारी, कृपाल सिंह,नवीन आर्य,राजेंद्र भंडारी, नरेंद्र पाल,जोगा डांगी,हेम तिवारी, प्रकाश टम्टा,दिनेश बिष्ट,अशोक जलाल,अर्जुन बिष्ट,गजेंद्र रावत,हेम जोशी,सुंदर भोजक,रघुवीर सिंह भाकुनी,महेंद्र अलमिया,नन्दन भोजक,पप्पू भोजक,मनोज बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट,इंदर सिंह राणा,आनंद सिंह तड़ागी,रमेश सिंह,महेंद्र लाल,पप्पू नेगी,राजेंद्र जोशी,नारायण सिंह,सभी बूथों की बुथ अध्यक्ष,शक्तिकेन्द्र संयोजक,मंडल के पदाधिकारी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर और सोमेश्वर विधानसभा में बढ़ते विकास कार्यों के को देखकर लगभग 500 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।सदस्यता लेने वालों में गांव प्रधान भनर गाव राजेंद्र सिंह,ग्राम प्रधान नाकोट,ग्राम प्रधान रमणा,पुष्पा देवी सरूली देवी,तिल राम,गोविंद सिंह,मोहन सिंह,पुष्कर, पंकज,दीवान,गीता देवी,गणेश,प्रकाश, चंदन,रेवती,विमला,कमल, सुरेश, नवीन जोशी,मनोज सहित अनेकों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  एक के बाद एक दो युवकों ने गौला पुल से लगाई छलांग, एक की मौत, दूसरा घायल
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119