आम आदमी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष नन्दन सिंह बिष्ट का क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम-
भिकियासैंण। आम आदमी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष नन्दन सिंह बिष्ट इन दिनों लगातार अपने क्षेत्र भ्रमण में लगे है।इसी क्रम में आज उन्होने चमड़खान क्षेत्र से लगे ग्राम पस्तौडा़ में गये जंहा उन्होने ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने कहा इस क्षेत्र को आजादी से अभी तक रोड की सुविधा नही मिल सकी, कयी बार धरना प्रदर्शन के साथ ही यहां तक की विधान सभा के चुनावों में सभी ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार भी किया, लेकिन सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के नन्दन सिंह ने कहा कि यहाँ अलग-अलग पार्टियों के नेता यहाँ चुनाव के समय दिखते है,लेकिन जनता के प्रति उनकी ये उदासीन रवैया सोचने पर मजबूर करती है,आज क्या 21वी सदी का भारत का सपना यही है,जहाँ गाँव मे सङक,स्कूल,स्वास्थ्य आदि की दूर-दूर तक नामोनिशान नही है।
रानीखेत विधानसभा के अन्तर्गत पसतोडा़ वार-पार गाँव मे पिछले 20 साल से सङक की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने बार-बार प्रशासन व चुने हुए प्रतिनिधियो से रोड की गुहार लगाई, लेकिन अभी भी कच्चा रास्ता ही है।यदि किसी बुज़ुर्ग,महिलाओ की तबियत खराब होती है, तो डोली के माध्यम से ही ड्यौडा़खाल लगभग
5किमी पैदल जाना पङता है।
“चुनाव का बहिष्कार,रोड नही तो वोट नही”का नारा भी लगा लेकिन वही ढाक के तीन पात। यहाँ के निवासियो का कहना है कि शायद उत्तराखंड को देवभूमि कहने मात्र से सारा काम देवताओ पर छोङ दिया, कि सारा विकास कार्य मात्र देवताओ द्वारा किया जायेगा।श्री बिष्ट ने कहा है कि आज मात्र आम आदमी पार्टी ही इन दूरस्थ गांवों की दशा सुधार सकती है, वे लगातार इन समस्याओं से रूबरू होने के लिए गांवों में पैदल भ्रमण कर रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक