नानकमत्ता: भाजपा के दो, पांच निर्दलीय सभासद प्रत्याशी जीते

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नगर पंचायत नानकमत्ता के सात वार्डों में दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली, जबकि पांच निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए। वार्ड एक मिलक नजीर से निर्दलीय प्रत्याशी विमला देवी, वार्ड दो गढ़ीनेगी से भाजपा प्रत्याशी सुमनवती, वार्ड तीन थाना वार्ड में निर्दलीय विशाल गोयल, वार्ड चार टीआरसी वार्ड से भाजपा के सुरजन राय, वार्ड पांच मिलक माफी से निर्दलीय नकुल भट्ट, वार्ड छह जगदम्बा वार्ड से निर्दलीय गौरव गुप्ता, वार्ड सात तपेड़ा वार्ड से निर्दलीय आकांक्षा चौरसिया विजयी रहीं। वार्ड तीन से भाजपा प्रत्याशी दो मतों से पराजित हुए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

उन्होंने आरओ एएस नेगी के समक्ष रिकाउंटिंग की मांग की। रिकाउंटिंग में भी विशाल गोयल एक मत से विजयी घोषित किए गए। नगर पंचायत में अधिकांश विजयी निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा के बागी हैं। टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। यहां भाजपा के प्रत्याशी प्रेम सिंह टुरना अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। नानकमत्ता में कांग्रेस का विधायक होने के बावजूद यहां कांग्रेस की स्थिति सबसे खराब दिखी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119