आवारा गोवंश टकराने से युवक की मौत -रात सिडकुल फैक्ट्री से लौट रहे थे बिंदुखत्ता
लालकुआं। रुद्रपुर सिडकुल स्थित प्लाई फैक्ट्री से अपने घर शास्त्री नगर, बिंदुखत्ता लौट रहे गोविंद सिंह बिष्ट (42), पुत्र स्वर्गीय राम सिंह का बीती रात आवारा गोवंश टकराने के बाद निधन हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वे ड्यूटी पूरी कर सिडकुल स्थित शिरडी प्लाई फैक्ट्री से अपने घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, गोविंद सिंह बिष्ट रात्रि लगभग 10:30 बजे अपनी स्कूटी यूके04केए -6352 से घर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे पंतनगर, दिनेशपुर-हल्द्वानी ओवरब्रिज पर चढ़े, अचानक सामने एक आवारा गोवंश आ गया, जिससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। जिसकी टक्कर वह स्कूटी से उछलकर सड़क किनारे बने लोहे के एंगलों में जा गिरे।
हादसे को देख राहगीरों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अवस्था में गोविंद सिंह को रुद्रपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस खबर से बिंदुखत्ता क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी गीता बिष्ट और सात वर्ष की एक मासूम बेटी को छोड़ गए हैं। पत्नी और माता का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…ननदोई पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म का आरोप -ससुरालियों पर मारपीट का मुकदमा