रिपेयर के लिए आई बाइक में लगी भीषण आग -तेज धमाके के साथ टंकी हवा में उड़ी
हल्द्वानी। तिकोनिया स्थित बरसाती नहर के पास बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रिपेयर के लिए आई एक बाइक में अचानक भीषण आग लग गई और तेज धमाके के साथ उसकी टंकी हवा में उड़ गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक जलकर खाक हो गई, जबकि धमाके की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिस्त्री की दुकान के बाहर बाइक में जैसे ही किक मारी गई, अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पेट्रोल टंकी ब्लास्ट होकर हवा में जा गिरी।
गनीमत रही कि हादसे के समय वहां खड़े लोग समय रहते पीछे हट गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग बाइक से उठती आग की ऊंची लपटों और धमाके के बाद उड़ती टंकी को देख सकते हैं। फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि पेट्रोल लीकेज या इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ होगा। स्थानीय लोगों ने मिस्त्री की दुकान पर बाइक रिपेयरिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन न करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से ऐसे हादसों से बचाव के लिए कार्यवाही की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न