अब गिरजाशंकर जोशी होंगे नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी -प्रियंका को मीडिया सेंटर हल्द्वानी की जिम्मेदारी
नैनीताल। विगत दिवस हुए राज्य के जिला सूचना अधिकारियों के स्थान्तरण आदेश पर सूचना महानिदेशक ने आंशिक संशोधन करते हुए प्रियंका जोशी के स्थान पर गिरजा शंकर जोशी को नैनीताल का जिला सूचना अधिकारी नियुक्त किया है।
गिरजा शंकर जोशी वर्तमान में चंपावत जिले के जिला सूचना अधिकारी थे और उन्हें मीडिया सेंटर हल्द्वानी का पदभार भी दिया गया था। 11 फरवरी को हुए स्थान्तरण आदेश में उन्हें मीडिया सेंटर हल्द्वानी में तैनाती दी गई थी और नैनीताल का जिला सूचना अधिकारी नए बैच की अधिकारी प्रियंका जोशी को बनाया गया था। गुरुवार को सूचना महानिदेशक ने इस आदेश में संशोधन करते हुए गिरजा शंकर जोशी को जिला सूचना अधिकारी नैनीताल स्थान्तरित किया गया है। जबकि प्रियंका जोशी को मीडिया सेंटर हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार