पति ने पत्नी की धारदार हथियार से वार कर की हत्या -आरोपी जल संस्थान रिटायर्ड कर्मचारी गिरफ्तार
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी जल संस्थान से रिटायर्ड कर्मचारी है। वहीं बेटे ने तहरीर सौंपकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा के अनुसार मोहल्ला कटोराताल पूर्वी में ओमप्रकाश के मकान के निचले हिस्से में जल संस्थान से रिटायर्ड कर्मचारी भगवान दास अपनी दूसरी पत्नी सुनीता (45) और उसके बेटे सनी (20) के साथ किराये पर रहता है। उसकी बेटी शिवानी मुंबई में रहती है। बुधवार शाम सुनीता घर में अकेली थी। तभी भगवान दास बाइक से आया। शोर-शराबा होने पर मकान मालिक के परिजन पहुंचे तो भगवान दास अपनी पत्नी सुनीता पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर रहा था। पुलिस जांच में जुट गई है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-सहस्रधारा में फोटो खिंचवाते समय नदी में बही महिला, मौत -किच्छा में गोला नदी में 11वीं का छात्र लापता