वन स्टॉप सेंटर और पुलिस ने रोका बाल विवाह

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। वन स्टॉप सेंटर व पुलिस ने 37वां बाल विवाह गरुड़ क्षेत्र में रोका। बाल विवाह रोकने हेतु वन स्टॉप सेंटर की टीम के साथ महिला हेल्पलाइन, कोतवाली पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, थाना बैजनाथ, 112 टीम, क्षेत्रीय पटवारी मौजूद रहे। बालिका का विवाह 15 वर्ष एक माह की आयु में आठ मई को होना तय था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिंदू नाम बताकर नाबालिग से दोस्ती का आरोप -ई-रिक्शा चालक पर छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मुकदमा

मौके पर पहुंची टीम ने बालिका तथा उसके परिजनों की काउंसलिंग की। बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत होने वाली सज़ा तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया। बालिका के परिजनों द्वारा शपथ पत्र भरवाया गया जिसके बाद बालिका के परिजनों द्वारा विवाह को बालिका के बालिग होने तक रोक दिया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो रची हत्या की साजिश -जंगल में पति का गला काटा, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119