तेज अंधड़ से पेड़ की टहनी गिरी, दो कारें क्षतिग्रस्त
हल्द्वानी। हल्द्वानी में रविवार दोपहर तेज हवा और अंधड़ के कारण सरस बाजार के पास एक पेड़ से टहनी गिरकर दो कारों की छत पर गिर गई। इस घटना में कारें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि टहनी की जद में कोई नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक पटेल चौक, सरस बाजार के निकट पाखड़ के विशालकाय पेड़ से दो टहनियां दो कारों की छत पर गिर गईं। इससे दोनों कारों की छत क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय सलीम ने बताया कि जब पेड़ की टहनियां नीचे गिरीं तो उस वक्त कोई कार के अंदर या सड़क किनारे नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
इसके अलावा तहसील के पास तेज हवा से एक टिन की चादर भी उड़कर सड़क पर आ गई। कई जगहों पर अंधड़ से पेड़-पौधों को नुकसान हुआ। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पेड़ की टहनियों का समय पर सड़क से निस्तारण कर दिया गया था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग