लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार जारी

खबर शेयर करें


हल्द्वानी। उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन उत्तराखण्ड के आहवाहन पर जनपद अल्मोड़ा में तिसरे दिन भी प्रातः 10.30 से 12.30 बजे तक कार्यबहिष्कार किया गया। क्षेत्रीय महामंत्री (कुमाँऊ) कंचन आर्य द्वारा बताया गया कि कुछ कार्मिकों के अनुरोध के आधार पर रिक्त पद के सापेक्ष स्थानान्तरण एवं कुछ कार्मिक गम्भीर रोगों से ग्रसित हैं जिनके द्वारा चिकित्सा बोर्ड का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया गया हैं ऐसे कार्मिकों के स्थानान्तरण हेतु संगठन द्वारा विगत एक माह पूर्व प्रमुख अभियन्ता कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित किये गये थे। प्रमुख अभियन्ता द्वारा आश्वासन दिया गया था कि शीघ्र ही संगठन से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार स्थानान्तरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। किन्तु आज तक प्रमुख अभियन्ता कार्यालय से स्थानान्तरण प्रस्ताव पर कोई भी कार्यवाही नहीं कि गयी हैं।

आर्य द्वारा यह भी बताया गया कि अनुरोध एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र के आधार पर स्थानान्तरण न होने पर संगठन द्वारा विरोध करते हुए दिनांक- 24.07.2023 को प्रमुख अभियन्ता कार्यालय देहरादून का घेराव कर तालाबन्दी भी की गयी थी, साथ ही संगठन द्वारा दिनांक- 25.07.2023 से 31.07.2023 तक 10.30 से 12.30 तक कार्यबहिष्कार का निर्णय लिया गया हैं। कंचन आर्य द्वारा यह भी बताया गया कि, इस प्रकरण पर विभागीय सचिव से भी शीघ्र वार्ता हेतु समय लिया गया हैं। विभागीय सचिव से संगठन द्वारा शीघ्र वार्ता कर उक्त प्रकरण का निस्तारण किया जायेगा। बहिष्कार में जिला अध्यक्ष टीका सिंह खोलिया, देवेन्द्र पांगती, चामू सिंह भण्डारी ,नवीन सती, भाष्कर पाण्डे, गोपाल गिनवाल, मुस्लिम अंसारी, मोहम्मद अहमद ,बीना कनवाल, शान्ति तड़ागी ,विनीता ,बबीता, रश्मि आदि कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  धूमधाम से मनाया सातू आठू एवं जन्माष्टमी का पर्व
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119